Objectives

निबंधन विभाग के मुख्य कार्य
  • सोसाईटी रजिस्टे्रशन एक्ट, 1860 एवं इंडियन पार्टनरशिप एक्ट, 1932 का प्रशासन
  • विलेखों और लेख्यों (दस्तावेजों) का निबंधन।
  • जन्म, मृत्यु और विवाह निबंधन अधिनियम (बर्थ्स, डैथ्स एण्ड मैरिज रजिस्टे्रशन एक्ट), 1886 (सं 6, 1886), बंगाल मुसलमान विवाह और तलाक निबंधन अधिनियम (बंगाल मुहम्मडन मैरेज एंड डाईवोर्स रजिस्टे्रशन एक्ट), 1876 (बंगाल अधिनियम, 1, 1876), काजी अधिनियम (काजीज एक्ट), 1880 (सं 12, 1880), पारसी विवाह और तलाक अधिनियम (पारसी मैरेज एंड डाईवोर्स एक्ट), 1936 (सं 3, 1936), भारतीय क्रिष्चियन विवाह अधिनियम (इंडियन क्रिष्चियन मैरेज एक्ट), 1872 (सं 15, 1872) एवं विशेष विवाह अधिनियम का प्रचालन।
  • स्टाम्प एवं स्टाम्प्स ड्यूटी से संबंधित कार्य।
  • निबंधन विभाग में नियोजित सभी पदाधिकारियों का नियंत्रण।
  • निबंधन विभाग के दखल में स्थित सभी भवनों का प्रशासनिक प्रभार।