कारा आधुनिकीकरण योजना

  • राज्य के काराओं में 2007 तक कारा आवासन क्षमता में लगभग 1500 क्षमता वृद्धि योजना के तहत्‌ वृद्धि की गयी। शेष क्षमता वृद्धि की योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ। िया गया।
  • कारा की जनकीर्णता की समस्याओं के निदान हेतु होटवार, राँची में नये केन्द्रीय कारा का निर्माण। 
  • घाघीडीह, जमशेदपुर में मंडल कारा एवं रामगढ़, नगरऊँटारी, हुसैनाबाद, बरही, चक्रधरपुर, मधुपुर एवं छत्तरपुर में उपकारा का निर्माण। 
  • स्वास्थ्य एवं स्वच्क्षता योजना के तहत्‌ 7 काराओं में भोजनालय तथा 22 काराओं में शौचालय का निर्माण। 
  • विचाराधीन एवं दोषी बंदियों को स्वरोजगार योजना के प्रशिक्षण के तहत्‌ प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ। 
  • काराओं में बंदियों के व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं योगा प्रशिक्षण हेतु कार्रवाई प्रारम्भ। 
  • महिला बंदियों के साथ रह रहे 6 माह से 2 वर्ष तक के शिशुओं के लिए पोषक आहार की व्यवस्था।
  • सभी काराओं में महिला बंदियों के स्वास्थ्य की जाँच हेतु महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति। 
  • बंदी श्रमिकों के निम्नत्तम मजदूरी में वृद्धि।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सभी मंडल काराओं में कुल 6 एम्बुलेंस तथा 150 हॉस्पिटल बेड उपलब्ध्ध कराया गया। 
  • राज्य के काराओं में बंदियों को शिक्षा की ओर उन्मुख करने हेतु सभी 27 काराओं में पुस्तकें एवं उपस्कर की व्यवस्था की गयी। साक्षरता कार्यक्रम के तहत्‌ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति। 
  • राज्य के 14 उपकाराओं को उत्क्रमित कर मंडल कारा में उत्क्रमित किया गया। 
  • काराओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु 11 काराओं में पेरीमीटर वॉल का निर्माण।