कारा आधुनिकीकरण

झारखण्ड रात्य अन्तर्गत वर्त्तमान में राँची एवं हजारिबाग में 02 केन्द्रीय कारा हैं दुमका, गिरिडीह, चाईबासा, डाल्टेनगंज, धनबाद एवं जमशेदपुर में 06 मंडल कारा है। पूर्व से उपकाराओं की संख्या 18 हैं जिससे से 14 उपकाराओं यथा गढ़वा, गुमला, देवघर, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, चास, सिमडेगा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, कोडरमा, जामताड़ा एवं सरायकेला को राज्य सरकार के निर्णय के पश्चात्‌ अभी हाल में मंडल कारा में उत्क्रमित कर दिया गया है। दुमका मंडल कारा को उत्क्रमित कर दिया गया है। दुमका मंडल कारा को उत्क्रमित कर केन्द्रीय कारा निर्माण का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। उक्त सभी काराओं की वर्त्तमान स्वीकृत क्षमता 5988 है। आगामी वर्षोर्ं में इस क्षमता को बढ़ा कर लगभग 15,00 किया जायेगा।
मधुपुर, हुसैनाबाद, नगरउटारी एवं रामगढ़ अनुमंडलों में उपकारा निर्माण एवं हजारीबाग में ओपन कारा निर्माण की स्वीकृति प्राप्त है एवं इस पर निर्माण कार्य शीध्र प्रारम्भ किये जायेंगे।
झारखण्ड राज्य के हजारीबाग एवं राँची स्थित केन्द्रीय कारा में तथा दुमका, गिरिडीह, चाईबासा, डाल्टेनगंज, धनबाद एवं जमशेदपुर स्थित मंडल काराओं में निर्माणशालाएँ संचालित हैं जहाँ संसीमित बंदियों के उपयोग हेतु कपड़ा बुनाई एवं सिलाई, कास्टिक साबुन, फिनाईल, काष्ट कार्य, हस्त निर्मित कागज उद्योग, जूट हस्तशिल्प आदि का उत्पादन एवं कार्य किया जाता है।
झारखण्ड राज्य में केन्द्र प्रायोजित कारा आधुनिकीकरण योजना एवं राज्य योजना के तहत्‌ योजनाएँ कार्यान्वित की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2004-05 में विभिन्न योजनाओं के तहत्‌ कुल 2510.65 लाख रूपये की राशि व्यय की गयी है। कारा आधुनिकीकरण के तहत्‌ चालू योजनाओं मे नये केन्द्रीय कारा तथा कारा कर्मियों के आवास निर्माण, हाई मास्ट लाईटिंग, सुरक्षा उपकरण, परिमिति वॉल का निर्माण, बंदी वार्ड, एम्बुलेंस, बीडियों कॉफ्रेंसिंग व्यवस्था, रसोईघर में कुकिंग गैस एवं जलापूर्ति की व्यवस्था आदि का कार्र्य किया जा रहा है।

वित्तीय वर्ष 2005-06 के लिए कारा आधुनिकीकरण अन्तर्गत राज्य योजना का शीर्षवार बजट उपबंध निम्न प्रकार है :-

 

केन्द्रीय कारा 67294000.00
मंडल कारा 62904000.00
उप कारा 101302000.00
कुल योग 300000000.00