गृह रक्षा वाहिनी

झारखण्ड राज्य के 22 जिलों में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों की कुल स्वीकृत बल संख्या 22865 है जिसमें 18430 ग्रामीण एवं 4435 शहरी गृह रक्षक हैं। गृह रक्षकों के प्रशिक्षण हेतु राज्य मुख्यालय में केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई है।

राज्य में गृह रक्षा वाहिनी के आधुनिकीकरण हेतु वित्तीय वर्ष 2004-05 में कुल राशि 689.17 लाख रूपये खर्च की गयी है। वित्तीय वर्ष 2005-06 में 25.00 करोड़ रूपये व्यय करने का लक्ष्य रखा गया है। यह राशि केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, धुर्वा, राँची में प्रेक्षा गृह, विश्राम गृह, प्रशिक्षु मेस, अधिनायक अनुदेशकों के आवास निर्माण, 22 जिला इकाईयों के लिए गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए जमीन का अधिग्रहण एवं भवनों के निर्माण की नई योजनाओं पर तथा क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, हजारीबाग, दुमका एवं डाल्टेनगंज के स्वीकृत आवासीय/गैर-आवासीय भवनों के अवशेष निर्माण कार्य पर खर्च की जायेगी।