अग्निशाम सेवा


झारखण्ड राजय के राँची, जमशेदपुर, चाईबासा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, लोहरदगा, गढ़वा, गुमला, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज जिलों में कुल 30 अग्निशामालय केन्द्र स्वीकृत हैं जिनमें से 25 अग्निशामालय कार्यरत हैं।
राज्य में अग्निशाम सेवा के आधुनिकीकरण हेतु वित्तीय वर्ष 2004-05 में कुल राशि 548.65 लाख रूपये खर्च की गयी है। वित्तीय वर्ष 2005-06 में 12.00 करोड़ रूपये खर्च करने की योजना है। इस राशि में से 6.00 करोड़ रूपये के व्यय पर राँची के लिए एक होइड्रोलिक प्लेटफार्म का अवशेष कार्य करने एवं 2.00 करोड़ रूपये के व्यय पर 12 फायर इंजन (वाटर वाऊजर) खरीद जाने की योजना है। नयी योजनान्तर्गत जामताड़ा, सरायकेला, लातेहार, सिमडेगा, रामगढ़, गिरिडीह, बहरागोड़ा, क्षरिया, सिंदरी में अग्निशामालय भवन एवं संलग्न आवासीय भवनों के निर्माण पर 4.00 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।

मैं सदन से यह अनुरोध करना चाहूँगा कि गृह मंत्रालय के योजना मद में 201.75 करोड़ रूपये एवं गैर योजना मद में 884.3472 करोड़ रूपये के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दें।