प्रस्तावना


झारखण्ड राज्य की उत्पत्ति देश के 28वें राज्य के रूप में 15 नवम्बर, 2000 को हुई। भारत के नक्शा में झारखण्ड राज्य 22 00' उ0 से 24 050' उ0 अक्षांश एवं 83 020' पू0 से लेकर 88 00 पू0 देशांतर पर अवस्थित है। झारखण्ड राज्य 79,714 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें 152 शहर एवं 32,615 गाँव है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूरे राज्य को पाँच प्रमण्डलों एवं 22 जिलों में विभाजित किया गया है।
वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल जनसंख्या 2,69,09,428 है, जिसमें पुरूषों की संख्या 1,38,61,277 एवं महिलाओं की संख्या 1,30,48,151 है। राज्य की पूरी आबादी में से 2,09,22,731 व्यक्ति गांवों में एवं 59,86,697 व्यक्ति शहर में निवास करते हैं।
राज्य में खेती योग्य जीमन 38.00 लाख हेक्टेयर है, जिसमें से 21.22 लाख हेक्टेयर में फसलों की बुआई होती है। लेकिन इसमें से मात्र 2.00 लाख हेक्टेयर जमीन में ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है।